गड़खा वार्ड नं 5 पोखरा में तब्दील, डीएम से शिकायत
गड़खा(सारण)।गड़खा पंचायत के वार्ड नं 5 में नाले के पानी निकासी नहीं होने जलजमाव हो गई हैं। वार्ड सदस्य सुन्दरपतियाँ देवी,मनोज कुमार यादव,निरंजन राय,पवन कुमार मंजीत कुमार,विनोद राय,मुन्नी कुमारी, कौशल्या देवी,लालती देवी, धनावति देवी,रीना देवी,शिल्पी कुमारी,निधि कुमारी,भोला राय देवलाल राय समेत चार दर्जन ग्रामीणों जिलाधिकारी को दिए आवेदन में कहाकि गाँव एक पोखरा जिसमें अधिक पानी होने से पाइन और पुल समेत सड़क पर पानी भर गई हैं।मुखिया द्वारा नाले व पाइन की सफाई नही कराई जा रही हैं।सीओ और मुखिया से कई बार जानकारी देने के बाद भी नाले व पाइन के सफाई नही करने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं।