विधायक की पहल पर होने लगी छपरा शहर के नालों की सफाई
शहर में जेसीबी से उठाये गए कचड़े
विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की
विनीत कुमार, छपरा
शुक्रवार को शहर के नालियों की सफाई करायी गयी। छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने अपने देखरेख में शहर के नालियों को साफ कराया। 
बरसात पूर्व शहर के नालों की सफाई कराने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि शहर में नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

   इस संबंध में डॉ सीएन गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने सदर अनुमंडल अधिकारी को पत्र लिखकर शहर के नालियों की साफ सफाई कराने की मांग की थी। उस पत्र की एक प्रति छपरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भी दी गयी थी। उसके बाद शहर के नालो की सफाई शुक्रवार से शुरू की गई।

विधायक श्री गुप्ता ने मौके पर पहुचकर सफाई कार्यो का जायजा लिया व नप कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने आमलोगों से शहर को साफ सुथरा रखने व कूड़ा कचड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की।
इस दौरान राजेश कुमार, हरिओम प्रसाद, ऋतुराज, संजय, अमित आदि उपस्थित थे।