शराबियों ने फैक्ट्री संचालक को मारपीट कर किया घायल
मशरक (सारण)
मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार पर साई इन्टरप्राइजेज के प्रोपराइटर के साथ शराबियों ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा तो प्रोपराइटर एवं उनके सहयोगी पार्टनर विकास पाण्डेय ने विरोध किया तो गुड्डू सिंह एवं टुनटुन सिंह ने फैक्ट्री मे घुसकर लूट पाट कर 25000 हजार और कुछ कागजात ले दाब से प्रकाश सिंह.29 वर्ष और विकास पाण्डेय 24 वर्ष को सर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया जिनका ईलाज मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है लेकिन सिटी स्केन एक्सरे के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है वहीं टुनटुन सिंह का भी सर गिरने से फट गया है इनका भी ईलाज मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है प्रकाश सिंह के तरफ से आवेदन थाने मे दिया गया है ।