
पूर्व जस्टिस पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल नियुक्त
सेंट्रल डेस्क : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष भारत के पहले लोकपाल बनाये गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा घोष को भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की चयन समिति ने उनके नाम की सिफ़ारिश की थी.मई 2017 में उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति घोष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य हैं।




Recent Comments