
शराबबंदी और बालूबंदी पर नाटक कर रहें है सीएम नीतीश : शरद यादव
छपरा : रिविलगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शरद यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया और कहा की हमारे मुख्यमंत्री जी ने शराब बंदी और बालू बंदी के नाम पर आज क्या नाटक कर रहे हैं।कितने गरीबो को सजा दे रहे हैं।आपसे छुपी हुई बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 1 लाख 70 हजार लोगों पर केस हुआ है और 1 लाख 30 हजार लोग जेल जा चुके है। इस दौरान उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और सेना के नाम पर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज नौजवान करोड़ों की संख्या में बेरोजगार होकर सड़क पर घूम रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी चंद्रिका राय के पक्ष में लालटेन का बटन दबा कर देश के विकास में योगदान करने की अपील की। इस मौके पर महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी ने भी अपनी बात रखी और महागठबंधन प्रत्याशी चंद्रिका राय को वोट करने का अपील किया ।




Recent Comments