मिठेपुर मे पूर्व मंत्री ने किया सड़क का शिलान्यास

गड़खा(सारण)।प्रखंड के मिठेपुर बिंदटोली मे गड़खा के राजद विधायक सह पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने सड़क का शिलान्यास किया।मालूम हो कि विगत् कई वर्षों से मिठेपुर बिंदटोली मे सड़क नही था जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बहुत परेशानी झेलना पड़ता था। ग्रामीणों के मांग पर विधायक श्री मुनेश्वर चौधरी ने सड़क का शिलान्यास किया जो मिठेपुर बिंदटोली से बीबीपुर तक जाएंगी।पीआरसी जेपी भारती,राजद के वरीय नेता मुखलाल महतो,मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रभूनाथ राय, राम वचन साह,विजय कुमार राय, गणपत महतो, माणिकचंद महतो, विकास रंजन, भोला राय, विनय कुमार सिंह, लालबाबू महतो,श्रवण महतो ,गनपत महतो,तेजा राय, समेत सैकड़ो ग्रामीणो ने इस सड़क शिलान्यास पर हर्ष जताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।