
प्रधानमंत्री का पद व्यक्तिगत नहीं होता और उन्हे चोर कह विपक्ष स्वस्थ राजनीतिक परंपरा का उलंघन कर रहा हैं : गृहमंत्री
छपरा : बुधवार को जिले के तरैया प्रखंड के रामबाग में केंद्र सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा किया । जहां उन्होंने रामबाग तरैया मैदान में महाराजगंज के निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुये विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि चौकीदार चोर है….। मैं कहता हूं कि मोदी का पीएम बनना श्योर है।
राजनाथ सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे बड़े दल के नेता प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को चोर कहकर स्वस्थ्य राजनीतिक परम्परा का उल्लंधन कर रहे हैं। उन्हें मालूम नहीं है कि दोनों पद व्यक्तिगत नहीं होता है । दोनों संस्था के प्रधान होते हैं। लोकतंत्र में ऐसा करने से लोक तंत्र कमजोड़ हो जाता हैं ।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महाराजगंज लोकसभा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप फिर से जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को जीताकर मोदी की मजबूत केंद्र में सरकार बनाए । जिससे फिर पांच साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत को स्थापित किया है और आने बाले पांच साल में देश दुनिया में नया विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम करेंगे । भारत आज चौथ विश्व का शक्ति संपन्न देश है। अपने परमाणु शक्ति और मिसाइल का परीक्षण हमने किसी दूसरे पर हमला करने के लिए नहीं बल्कि अपनी सीमाओं की रक्षा करने के लिए किया है।सभा को राजग प्रत्याशी जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने भी संबोधित किया । इस मौके पर जद यू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप , भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा समेत एनडीए के दर्जनों प्रमुख नेता मंचासीन थे ।




Recent Comments