तेजस्वी को देखने के लिए परसा की चुनावी सभा में जुटी भारी भीड़

परसा-बुधवार को उच्च विद्यालय परसा में लालू प्रसाद के समधी व तेज प्रताप यादव के ससुर राजद प्रत्यासी चन्द्रिका राय के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परसा में आगमन को लेकर भाड़ी संख्या में लोगो की हुजूम जुटी थी।लोगो का मानना था कि प्रत्यासी चन्द्रिका राय के नया सम्बन्ध लालू प्रसाद यादव के यहाँ होने से परसा और दरियापुर के लोगो के बीच काफी उत्साह देखा गया।तेजस्वी को ससुराल में एक झलक पाने के लिए कड़ी ताप्ती धुप में कई घंटो से लोग इन्तजार में खड़े रहे।ज्यो ही आकाश में हेलिकैप्टर देखाई दिया लोगों की इन्तजार की सब्र टूट गई।और सुरक्षा के लिए बनाई गई बैरियर को तोड़ और प्रशासन को किनारे कर पहली वार तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए छोटे बच्चे से बृद्ध तक की जाम लगी रही।मंच तक जाने देने के लिए चन्द्रिका राय ने लोगो से अपील किया।मंच पर जाते ही भीड़ ने तेजस्वी को बोलने पर मजबूर कर दिया।