छपरा के डॉक्टर के अपहृत भतीजा सार्थक उर्फ गोलु का मिला शव, यूनिवर्सिटी कैम्पस के झाड़ी में था फेंका
छपरा .स्थानीय शहर को जिस अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही थी, वो सच साबित हुआ.गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस के पीछे झाड़ी में फेंकी गयीं शव का शिनाख्त लापता सार्थक उर्फ गोलू की बतायी गयीं.पुलिस प्रशासन को झाड़ी में फेंकी शव की सुचना पर एसपी हर किशोर राय, सदर डीएसपी अजय कुमार, नगर इंस्पेक्टर जेपी पंडित, मुफस्सिल इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार समेत पुलिस अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया.पुलिस की सुचना पर डॉ सजल कुमार ने पहुंच शव की शिनाख्त अपने भतीजा सार्थक उर्फ गोलू के पुष्टि की.जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.खबर शहर में आग की तरह फैल गयीं और लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयीं थी.मालूम हो की बीते 15 जनवरी से ही सार्थक लपाता था.दिन बीतने के साथ ही परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हो रहे थे.अब शव मिलने के बाद अपहरण कर हत्या करने की बात सामने आ रही हैं.पुलिस मामले की जांच में जुट गयीं हैं.