Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल को संत घाट में पुल निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 16 सितंबर 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल को संत घाट में पुल निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा.मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि जिले की एतिहासिक संत घाट पुल पूर्ण रुप से ध्वस्त हो चुका है.पुल बीच से ध्वस्त हो जाने के कारण आने जाने वाले लोगों में दहशत एवं भय का माहौल कायम है.ज्ञात हो कि यह पुल जिला मुख्यालय से संत घाट और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का एक मुख्य मार्ग भी है.प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में वाहनों की आवागमन होती है.यह जर्जर पुल किसी भी समय गिर सकता है लेकिन ऐसी स्थिति में भी जनता अपनी जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवश है.इस पुल पर आवागमन चालू रहने के कारण कोई बडी घटना घटित होने की संभवना बनी रहती है.लिहाजा मंच ने सांसद से मांग किया कि किसी बड़ी घटना घटित ना हो जाये इससे पहले ही पुल को पूर्ण रुप से ध्वस्त कर आवागमन बाधित किया जाए और पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाए ताकि आवागमन सुचारु रुप से हो सके और आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों से निजात मिल सके.मंच के जिला उपाध्यक्ष अनुराग कुमार ने कहा की यदि समय से इस गंभीर समस्या का हल नही निकलता है तो राष्ट्रीय आजाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा और इसका जिम्मेवार स्थानीय सांसद, विधायक और प्रशासन का होगा.मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि वे नौतन विधायक नारायण साह पुल निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत हैं.उन्होंने कहा कि हाल ही में अभियंता ने पुल का जांच किया है कुछ दिन पुल सुरक्षित है.वे इसके लिये विभाग को भी लिखेंगे. मंच के प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार पाण्डेय,अमित सिंह,शुभम कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।