वैशाली :पूर्वी दिलावरपुर में वार्ड संघ की आपात बैठक
#रिपोर्ट -प्रेम कुमार
बिदूपुर :
प्रखंड क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित वार्ड संघ के कार्यालय पूर्वी दिलावरपुर में वार्ड संघ की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक की मुख्य मुद्दा नल जल योजना में हो रहे अनियमितता पर सरकार से जांच कराने की मांग की गई एवं गोरौल प्रखंड के इनायत नगर प्रखंड के उप मुखिया अरविंद सिंह उर्फ भद्रर सिंह पर हुए जानलेवा हमले पर कड़ी निंदा की गई और वहीं जानलेवा हमले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं बैठक में विशिष्ट चर्चा करते हुए वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि संघ के विरुद्ध साजिश रचने के आरोप में महनार प्रखंड के क्रांति कुमार सह जिला कोषाध्यक्ष को 3 महीने के लिए संघ से निलंबित कर दिया गया। वक्ताओ ने बताया कि संघ विरोधी संलिप्त में जो भी सक्रिय पाए जाएंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम लखन सिंह, बिदूपुर प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुमार, देसरी प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण बलम सिंह, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, गरौल प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह जिला महामंत्री विभीषण कुमार सक्रिय रुप से शामिल थे।




Recent Comments