
पानापुर (सारण)भाड़ी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में बाढ़ जैसे हालात हो गए है।सड़को पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।करीब आधे दर्जन विद्यालय के प्रांगण में पानी भर जाने से पठन पाठन भी ठप हो गया है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण ग्रामीण नदियो में भी उफान आ गया है।भोरहॉ तथा रामपुररुद्र में महीनदी के उफान आने कारण पानी अब रिहायशी इलाकों में फैलने लगा है। जिस कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र के निचले हिस्से में पानी भड़ गया है। पानापुर बाजार स्थित अपग्रेड उच्च विद्यालय बुनियादी विद्यालय मोरियां प्राथमिक विद्यालय जीपुरा,नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पीपरा सिंगाही सहित कई अन्य विद्यालयों में जलभड़ाव हो जाने के कारण पठन पाठन प्रभावित हो गया है।क्षेत्र में हुए जलभड़ाव की समस्या के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर है।




Recent Comments