वैशाली :भारतीय संस्कृति रक्षार्थ ,संस्कृति सुरक्षा दिवस मना
#न्यूज़ इनपुट -राजाबाबू
हाजीपुर
*”संस्कृति सुरक्षा दिवस”* मनाया गया। इस अवसर पर ठंड के बावजूद भी लोग दुर-दराज से आए। सबने मिलकर ईसवी सन् २०१७ को धन्यवाद दिया, साथ ही अपनी संस्कृति के अनुकूल जीवन जीने का संकल्प लिया। सन् २०१८ में सबका जीवन खुशहाल रहे, सीमा पर तैनात सैनिक सुरक्षित रहें एवं भारतवर्ष दुनिया का सरताज बने। इसके लिए ” डिवाइन इंडिया साइंस एंड स्प्रिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन – दिशा” की शाखा संपूर्णम के द्वारा महामृत्युंजय एवं गायत्री यज्ञ किया गया। आचार्य पंडित राजेश कुमार तिवारी के आचार्यत्व में यज्ञ सम्पन्न हुआ। प्रसिद्ध रंगकर्मी, दिशा के मिडिया प्रभारी,अर्हटीक योगी एवं प्राणिक हीलर श्री उमेश तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों से निवेदन किया कि हम सब अंग्रेजीयत के चकाचौंध में अपनी संस्कृति को ना भूलें, ऐसा प्रयास सतत् करते रहना है। इसलिए ही आज १ जनवरी को कई वर्षों से संस्था के द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्यक्रम होते आया है, और आज के दिन प्रत्येक वर्ष *”संस्कृति सुरक्षा दिवस”* मनाया जाएगा, इसका समर्थन उपस्थित जनसमूदाय के अलावे छत्तीसगढ़ के *”दिशा”* के प्रदेशाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी श्री अरविन्द तिवारी, प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी शिशिर कुमार बाबा, सोनपुर के सनातनधर्म प्रचारक नंदकिशोर तिवारी, परमार्थ निकेतन के श्री राममहेश मिश्र, पटना के श्रीरामजी मिश्र एवं श्री लक्क्षमणजी मिश्र ने किया। संस्था के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध प्राण चिकित्सक श्रीमती सविता तिवारी, शक्ति सौम्या, दिनेश कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को “पूर्ण चन्द्र ध्यान” का अभ्यास कराया, साथ ही अपने को प्रकृति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प कराया। इस अवसर पर महान समाजसेवी, राजनीतिज्ञ एवं गुरु वशिष्ठ विद्यायन के संस्थापक प्रो० दामोदर प्रसाद सिंह जी की जन्मदिन की भी शुभकामना दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सावित्री देवी, मंजू
उपाध्याय, पुष्पांजली प्रज्ञा, अनुराधा रानी, अन्नपूर्णा भारती, प्रबोध तिवारी, प्रणव तिवारी अर्णव तिवारी प्रो० मुकेश तिवारी, वैद्य रमेश तिवारी, मौसम, सोनी, अक्षत, हरिशंकर तिवारी, जिम्मी, सुर्यमित, गोपाल कुमार श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, एवं गुरु वशिष्ठ विद्यायन के श्री कामता सिंह का योगदान रहा।:- साभार:- राजेश तिवारी।




Recent Comments