गोपालगंज:नूतन वर्ष पर हिंदू युवा वाहनी ने जन जागृति के लिये रैली का किया आयोजन 
#न्यूज़ इनपुट -दामोदर मिश्रा 

विजयीपुर ( गोपालगंज ) :– 
नूतन वर्ष पर  क्षेत्र के  तमाम हिंदुओं को  आह्वान करते हुए उर्जावान वनाने के उद्देश्य से हिन्दू युवा वाहिनी तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं नें विजयीपुर प्रखण्ड में एक विशाल रैली का आयोजन किया ।जय श्री राम ,वीर हनुमान ,हिन्दुस्तान हमारा है के नारों से गुंजायमान करते हुए सैकड़ों दो पहिया ,चार पहिया वाहन के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड क्षेत्र के नवतन मोङ से माङर घाट मझवलिया ,सुदामा चक ,चौमुखा से गंगाछापर मोङ तथा कुटिया ,अहियापुर से मुसेहरी में संगम बनाते हुए हजारों की संख्या में मुसेहरी बाजार में जमा हो गये। मुसेहरी बाजार से रैली की अगुआई करते हुए हियुवा के जिला संयोजक कौशल किशोर सिंह उर्फ सोनुू सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति , मुसेहरी मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ,प्रिन्स मदेशिया,राजू यादव ,व्रजेश सिंह ,अभिषेक तिवारी ,विवेकानन्द पान्डे ,शैलेश दूवे ,विपुल पान्डे ,सोनू पान्डे, आलोक जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं साथ में हिन्दू समर्थको की अपार भीड़ रैली में तब्दील हो गयी ।