ट्रिपल लोडिंग ,नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन परिचालन ,बिना हेलमेट ,बिना इंसुरेंस के यात्रा नही करें — विश्व मोहन राम

सोनपुर । पहलेजा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 12 लोगों को जुर्माना लगाया है। इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा घाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने मंगलवार को बताया कि ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से वैसे वाहन चालक जो वाहन अधिनियम का दुरुपयोग कर रहा था उसे जुर्माना लगाया गया । कुल 12 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाते हुए बिना हेलमेट, बिना इंसुरेंस ,ट्रिपल लोडिंग के यात्रा करने वाले वैसे वाहन चालको पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन का परिचालन करते हुए पकड़े जाएंगे तो बच्चे के अभिभावकों पर नामजद एफआईआर तो दर्ज होगी ही साथ ही वाहन को भी जप्त कर ली जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि ट्रिपल लोडिंग यात्रा करने वाले वैसे वाहन चालको को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के परिचालन ना करें साथ ही ट्रिपल लोडिंग कर यात्रा न करें नहीं तो पकड़े जाने पर गाड़ी को जप्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।