गोपालगंज :लड़की भगाने के शक में तीन युवकों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज 
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव 
गोपालगंज :
जिले के श्रीरामपुर गांव मे देर रात दबंगों ने बदमाशी में सिर्फ शक के आधार पर तीन युवकों को पिट दिया है । पिटाई भी इतनी भयानक कि आपके और हमारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे । सर्द मौसम में तीनों युवकों को पूरी रात पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई की गयी । दहशत के कारण बचाने के लिए गांव के ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकले । तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में पाकर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जहा पुलिस ने इस मामले में घायल युवकों का बयान दर्ज कर लिया है । पीड़ित परिजनों के मुताबिक कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव निवासी एक युवती से कुछ दिन पूर्व अपने घर से लापता हो गयी थी । इस युवती का अपहरण कर लेने के शक में रात गांव के ही कुछ दबंग सत्येंद्र महतो, इनके भाई संजीत महतो तथा दोनों के दोस्त बुलेट महतो को उनके घर से बुलाकर गांव के चार मुहानी पर ले गये तथा वहां तीनों को एक पेड़ से बांध कर युवती के बारे में पूछताछ करने लगे । वहीँ इस दौरन लाठी-डंडा तथ लोहे के रॉड से पिटाई होती रही । देर रात तक पिटाई होने से तीनों बेहोश हो गये । दबंगों के डर से तीनों को बचाने के लिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटायी । सुबह होने पर आरोपित तीनों युवकों को पेड़ में ही बंधे हुए छोड़कर चले गये । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
गोपालगंज :लड़की भगाने के शक में तीन युवकों को पीटा, प्राथमिकी दर्ज