Θ बेतिया :– (प.च.)इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराये जायेंगे-डीएम

👉परीक्षा के अगले दिन उत्तर पुस्तिकाओं की बारकोडिंग होगी।
न्यूज इनपुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
बेतिया पश्चिम चम्पारण इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2018 6 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 फरवरी तक चलेगी। यह परीक्षा दो पाली में ली जायेगी। प्रथम पाली 9.45 बजे पूर्वाह्न से 1.00 बजे अपराह्न तथा द्वितीय पाली 1.45 बजे अपराह्न से 5.00 बजे अपराह्न तक चलेगी।
जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एवं माध्यमिक वार्षिक परीक्षा पूर्ण कदाचारमुक्त संपन्न करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु पश्चिम चम्पारण जिला में 37 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें बेतिया में 28, बगहा में 5 एवं नरकटियागंज में 4 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। सभी परीक्षा केन्द्र नगर में अवस्थित हैं।
परीक्षा को पूर्ण शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी प्रकार के चिट-पुर्जा अथवा इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं ले जाने दिया जायेगा। इस हेतु परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही सभी परीक्षार्थियों की बारीकी से जांच की जायेगी। इसके बाद परीक्षा कक्ष में भी वीक्षकों द्वारा सभी परीक्षार्थियों की जांच की जायेगी।
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा एवं अन्य अवांछित सामग्री पाये जाने पर संबंधित परीक्षार्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा भी परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही अथवा शिथिलता बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के फोटोस्टेट मशीन की दुकानें बंद रखी जायेगी।




Recent Comments