वैशाली :बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रशासन चुस्त, अभिभावक सुस्त
न्यूज़ इनपुट-प्रेम कुमार बिदपुर (हाजीपुर)

वैशाली जिला के बिदूपुर के प्रखंड क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों कर मंगलवार से साइंस व आर्ट में इंटर की परीक्षा की कदाचार मुक्त संचालन शुरू हो गयी। प्रशानिक तैयारियां देख नकल कराने मे सुस्त दिखे ।सभी केंद्रों पर मेन गेट पर ही चिट पुर्जे की जांच कर फेंकावां दिया गया । वही मुख्य द्वार से भीतर किसी अभिवावक का प्रवेश नहीं कराने से समय से परीक्षा संचालन मे केन्द्राधिक्षक को सहूलियत हुई। बताया जाता है की परीक्षा केंद्रों पर साइंस विषय की छात्राएं व आर्ट विषय की छात्राएं शामिल हुई है । परीक्षा केन्द्र के आसपास पूर्व की ही भांति इस बार 144 लागू है । दूसरा अहम फैसला की परीक्षा संचालन अवधि मे बिदूपुर बाजर व आसपास भीड़ भाड़ दिखा।सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट अधिकारी,पुलिस बल तैनात है । वही उड़न दस्ता की प्रशानिक टीम भी सभी केंद्रों की मुआयना मे व्यस्त था ।