सारण :छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, चुनाव की तिथि तय
अमनौर /सारण

स्थानीय एचआर कॉलेज में छात्र संघ की चुनाव को लेकर मतदाता सुची का प्रकाशन किया गया. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पत्रांक 106(R) दिनांक 29-1-2018 के आदेशानुसार छात्र संघ का चुनाव से संबंधित मतदाता सूची व समय सारणी का प्रकाशन जारी किया गया.प्रकाशित सूची में तीन हजार दो सौ तेइस छात्र- छात्राओं का नाम शामिल है. जहां 5 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 7 फरवरी को मतदाता सूची का आपत्तियों की प्राप्ति एंव निस्तारण, 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11 फरवरी को प्रत्याशियों का नामांकन, 12 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 14 फरवरी को नाम वापसी एवं स्कूटनी तथा 19 फ़रवरी को मतदान और 20 फ़रवरी को परिणाम घोषणा किया जायेगा. उक्त काॅलेज के प्रचार्य एस के गुप्ता बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. वहीं मतदाता सूची को सूचना पट पट पर चिपकाए गये. तथा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं से समय सारणी के अनुसार चुनाव में भाग लेने और शांति पूर्ण रूप से चुनाव में भागीदारी निभाने का अपील की गई. इधर मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नाम देखने की भीड़ लगी रही.




Recent Comments