वैशाली :इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में छात्रा बेहोश
#अभिषेक कुमार
हाजीपुर
महनार में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान आरपीएस कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर एक छात्रा बेहोश हो गयी। बेहोश छात्रा की पहचान देसरी एसएमएस कॉलेज की अनामिका कुमारी के रूप में हुई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अमीत कुमार ने कॉलेज में महनार अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया। इलाज के बाद उक्त छात्रा फिर से प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुई। चिकित्सक ने बताया कि ठंड के कारण उक्त छात्रा बेहोश हुई थी। मालूम हो कि महनार में इंटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए महनार आरपीएस कॉलेज के अलावा जगदीश उच्चतर विद्यालय चमरहरा, बालक उच्च विद्यालय तथा जेआरसी कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर क्षमता से अधिक छात्र रहने के कारण कॉलेज में भारी अफरातफरी का माहौल शुरूआती दौर में बन गया। इसके कारण कॉलेज के व्यवस्थापकों तथा परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।




Recent Comments