वैशाली :डीएम और एसपी के नेतृत्व में मानव शृंखला की सफलता के लिये जागरूता रैली
#अभिषेक कुमार
हाजीपुर
मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए डीएम रचना पाटिल एवं एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनजागरूकता सह पैदल मार्च गुरुवार को अक्षयवट राय स्टेडियम से निकला गया। रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए वापस समाहरणालय पहुंचा। इस रैली में सभी जिला कार्यालयों के पदाधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। मार्च के दौरान मानव शृंखला के बैनर तले दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के नारे लगाकर जनजागरूकता का प्रयास किया गया। तैयारियों के लिए हुई समीक्षात्मक बैठकसमाहरणालय सभा कक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी रचना पाटिल की अध्यक्षता में मानव शृंखला की तैयारियों से संबंधित बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीएम ने सभी को समंवयक से संस्थाओं एवं पदाधिकारियों को जोड़ने के लिए माइक्रो प्लानिंग बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने समन्वयक की पहचान के लिए एपरौन बनाकर उनके साथ बैठक कर संस्थाओं को टैग करने का निर्देश दिया। मानव शृंखला को ठीक से बनाने के लिए सेक्टर की पहचान कर कैप की व्यवस्था नंबर सहित करने का उन्होंने निर्देश दिया। एम्बुलेंस को भी समन्वयक से टैग करने की बातें उन्होंने कहीं। फोटो-हाजीपुर – 04 – पद यात्रा को हरी झंडी दिखाते डीएम-एसपी।




Recent Comments