मझौलिया (राजीव उपाध्याय) : प्रखंड कृषि कार्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चलंत लोक अदालत का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज सह न्यायिक सदस्य राम ध्यान जी पाल अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार बेतिया न्यायालय के अधिवक्ता कन्हैया हजरा अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार अंचलाधिकारी जौवा द आलम ने संयुक्त रूप से किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायिक सदस्य रामधन जी पाल ने कहा कि चलंत लोक अदालत हमेशा जनता की सेवा में जारी रहेगा आपसी समझौता से निशुल्क दोनों प्रकार किसी भी प्रकार के विवाद का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत ग्राम कचहरी के सरपंच का फैसला सर्वमान्य होगा जिला के जिला विधिक सेवा प्राधिकार में कभी भी अपने विवादों का निष्पादन करा सकते हैं इससे आर्थिक शारीरिक एवं मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं चलंत लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौता के तहत दाखिल खारिज संबंधी वाद के 84 मामले एसडीओ कोर्ट के धारा 107 के तहत 76 मामले एसबीआई बैंक के एनपीए लोन के मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया वही अलग-अलग बैंकों के लोन बिरधा पेंशन शौचालय नल जल योजना बिजली समेत जनकल्याणकारी मामलों के दर्जनों आवेदन उपस्थित लोगों द्वारा दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन करते हुए विभागीय अधिकारियों को अविलंब आवेदन का निष्पादन करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान ने बताया कि अपने विवादों का निपटारा स्वयं लोक अदालत के माध्यम से कराएं इसके फैसले की चुनौती सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं दी जा सकती है किसी भी बिचौलिए के चक्कर में नहीं आए किसी प्रकार की रिश्वत कोई मांगता है,तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को तुरंत दें। इस मौके पर जिला विधिक संघ के गौतम पांडे विभोर कुमार पांडे विनय कुमार आदर्श कुमार सुबोध कुमार चंदन कुमार सोहेल आलम अविनाश कुमार ठाकुर विकास कुमार ने विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों के आवेदनों को निष्पादन कराने में काफी तत्परता दिखाएं जिस फरियादी को आवेदन के बारे में समझ में नहीं आता उन्हें स्वयं आवेदन बोल कर लिख बाय इस मौके पर नौतन खुर्द पंचायत के सरपंच मोहम्मदी न अंसारी मुखिया सुरेंद्र पाल मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्र किशोर सिंह विशंभर पुर पंचायत के मुखिया नितेश कुमार हरपुरवा पंचायत के मुखिया पति अली असगर विजय कुमार गुप्ता प्रभारी थानाध्यक्ष उदय कुमार जामदार अखिलेश ठाकुर समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।