वैशाली:ताड़ी नही देने पर हंसुली से पेट पर किया वार , पीएमसीएच रेफर
#ताड़ी नही देना पड़ा महंगा।
#बचाने आये भाई पर भी किया वार।
#प्रेम कुमार

बिदुपूर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा सैदावाद गांव में एक ताड़ी बिक्रेता को ताड़ी नही देना महंगा पड़ा । ताड़ी पीने वालों ने तारी बिक्रेता के साथ गाली गलौज किया और जब गाली देने से मना किया तो बिक्रेता का ही जबरन हंसुली छीनकर कमर के बाएं तरफ रेतकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसका प्राथमिक इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी में लाया गया जहां ईलाज कराये जाने के बाद चिकित्सको ने बेहतर ईलाज के लिऐ पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
*क्यो हुआ बिबाद…..
बताया जाता है कि चांदपुरा सैदावाद ग्राम के तारी बिक्रेता देवेंद्र पासवान देर शाम अपने साईकिल में मिट्टी के बर्तन में हंसुली एवम तारी रखकर अपने घर की ओर जा रहा था कि घुसकी पेठिया के नजदीक जैसे ही पहुँचा वहाँ पूर्ब से मौजूद रंधीर सिंह ,मुन्नक्वा एवम उमेश सिंह जबरन तारी बिक्रेता को रोक लिए और तारी पिलाने के लिए कहा पर्याप्त तारी नही होने के कारण तारी पिलाने से मना कर दिया इसपर उक्त लोग गाली गलौज किया और मना किया तो उसी के हंसुली जबरन छीनकर बाए तरफ कमर को हंसुली से रेत कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और बीच बचाव करने आये मिथिलेश पासवान को भी मारपीट कर घायल कर दिया
*किन किन पर हुई प्राथमिकी…..
बिदुपुर पीएचसी में इलाजरत देवेंद्र पासवान के फर्द बयान पर गांव के ही रणधीर सिंह, मुन्नक्वा, एवम उमेश सिंह के बिरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी
तारी पीने की बिबाद को लेकर आपस मे दो पक्षो के बीच झड़प हुई है जिसमे दो लोग के घायल होने की सूचना है एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है
*रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments