इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के गंगोई ग्राम में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम का श्रीगणेश सोमवार को हुआ। यज्ञ का संकल्प मंगल सिंह तथा उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने लिया ।मंगल कामना के लिये अष्टयाम का आयोजन किया गया है ।जिसमे बिद्वान पंडित राजबल्लभ उपाध्याय तथा सुधीर उपाध्याय के मंत्रोचारण से बातावरण मंगलमय हो गया ।इसके पूर्ब 151 महिला तथा कन्याओं ने जलभरी में भाग लिया ।गाजे बाजे के साथ गांव के ही तालाब से जलभरी कर जुलूस यज्ञ स्थल पहुचा ।जुलूस का नेतृत्व प्रकाश कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, रोहित सिंह, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, जलेश्वर सिंह, नागेश्वर सिंह, जितेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह आदि ने किया ।