वैशाली:बिदूपुर में बकाए पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा काफी महंगा
#प्रेम कुमार
बिदूपुर हाजीपुर
दुकान के बकाए पैसे क्या दुकानदार ने मांग दी दुकानदार को काफी महंगा पड़ा दुकान पर बैठे दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया इतना ही नही बीच बचाव करने आये पत्नी और माँ को भी मारपीट किया एवम दुर्व्यहार किया मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलीया का बताया गया है इस संबंध में घायल दुकानदार अरविंद कुमार चौधरी ने गांव के ही अशोक राय, बैजू राय, अमोद राय एवम अन्य के बिरुद्ध बिदुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी आवेदन में आरोप है कि कथौलिया में ही वे किराना दुकान चलाते है गांव के ही अमोद राय दुकान से दो बोरी चोकर यह कहकर बिना पैसे दिए ही ले गए कि अगले दिन खुद आकर पैसा दे देंगे कई दिन बीत गए जब रुपये नही दिए तो आज पैसों की मांग की इसपर भड़क गए और गाली गलौज किये जब गाली देने से मना किया तो उक्त लोग हरवे हथियार से लैस होकर आए और दुकान में तोरफोर करना शुरू कर दिए बिरोध करने पर लोहे के रॉड से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर गर्दन का सोने का चेन छीन लिया गल्ला में रखा पांच हजार से अधिक रुपये लूट लिया शोर शराबा सुन कर जब पत्नी और माँ बीच बचाव करने आयी तो उक्त लोगो ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा और मंगलसूत्र छीन लिया घटना के उपरांत शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया आवेदन में आरोप है कि अशोक राय अपराधी प्रबृत्ति का आदमी है और कई वर्ष पूर्ब शंकर साह के अपहरण कांड में पुलिस पर भी गोली चलाए हुए है उक्त लोग कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है
आपस की बिबाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना की सूचना मिली है पुलिस स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षो को बैठाकर मामले को सुलह करने का प्रयास कर रही है समझौता नही होने पर एफआईआर की करवाई की जाएगी
रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments