सीवान. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव के समीप बाइक व साइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान बरहन निवासी मोनू व बालचनंदहाता निवासी सुरेश शाह के रूप में की गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि साइकिल सवार व्यक्ति अपने साइड से सीवान की तरफ से अपने घर जा रहे थे. तभी बरहन से सिवान के के तरफ आ रहा युवक ने गलत साइड में जाकर साइकिल को टक्कर मार दिया. जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.




Recent Comments