पिस्टल के बल पर आपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा , आभूषण का थैला लेकर फरार
तरैया ( सारण ): स्थानीय थाना क्षेत्र के नन्दनपुर गांव में शुक्रवार देर शाम को आपराधियों ने पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से गहने का थैला लेकर फरार हो गये। घटना के सम्बंध में बताया जाता है की पीड़ित ज्वेलरी नंदनपुर निवासी त्रिलोकीनाथ गुप्ता की नेवारी बाजार पर राजनंदनी ज्वेलर्स दुकान हैं।देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर नन्दनपुर साइकिल से आ रहा थे कि पीछे से एक बाइक पर तीन सवार युवक आकर आगे से पिस्टल सिर पर सटा के गहने का थैला छीनकर फरार हो गए ।वही घटना स्थल के कुछ दूरी रहे सिसवा निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि थैला छीनने के क्रम में अपराधियों तीन फायरिंग भी किया।साथी ही उक्त अपराधियो मढ़ौरा की ओर चल गये।इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद अपने दल-बल के साथ पहुँच कर सघन जाँच में जुट गए है।समाचार प्रेषण तक पुलिस जाँच में जुटी हुई थी।