वैशाली:बिदुपूर में खुले में शौच करने पर दलित को पीटा ,गंभीर 
#प्रेम कुमार 

बिदुपुर 
थाना के इस्माइलपुर गांव में जमीन में शौच करने से मना करने  पर दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई।मारपीट की घटना में दोनो पक्षो के लोग जख्मी हो गए।
खुले में शौच मुक्त पंचायत होने के बाद भी खुले में शौच करने के कारण विवाद ने मारपीट की घटना में तब्दील हो गया और एक पक्ष के लोगो ने कुछ देर के लिए हाजीपुर जन्दाहा  एन एच 103 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया था।हालांकि स्थानिय पूर्व  मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह ,सरपंच एवं गणमान्य व्यक्ति और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल के आश्वाशन पर जाम तुरन्त हटा लिया गया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया कि मिरचाइ सिंह ने भूमि में खुले में शौच करने से मना किया था,जिसके कारण मिरचाइ सिंह के समर्थक के साथ भी मारपीट की घटना हुई,उसके जबाब में मिरचाइ सिंह के समर्थक लाल बाबू राम के घर पर चढ़कर चापाकल के हैंडल से लाल बाबू राम के ऊपर प्रहार कर दिया,जिसके कारण वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।जख्मी श्री राम के समर्थक ने हाजीपुर जन्दाहा मुख्य मार्ग एन एच 103 को जाम कर दिया।जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने जाम स्थल पर पहुंच कर पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह,सरपंच,के साथ साथ नीतू राय, अरुण राय आदि के प्रयास से आक्रोशित लोगों के गुस्सा को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।उसके बाद जाम मुख्य मार्ग से हटा ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।हालांकि किसी पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया था।