सिवान: नगर थाना क्षेत्र के
आंबेडकर नगर में बुधवार को नकाबपोश
चार अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्धा
मीना देवी के सिर में रॉड से वार कर हत्या
कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को मृतका के पुत्र
संजय राम ने नगर थाना में आवेदन देकर चार
अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वहीं पुलिस भी गुरूवार को फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच
कराई जिसके बाद हत्या का उद्भेदन करने पुलिस जुट गई है।
नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया
कि मामले में मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन पर
प्राथमिकी दर्ज हो गई है जल्द ही मामले का
उद्भेदन कर दिया जाएगा।