अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफॉर्मर लगी पोल से टकराई एक की मौत.
दैनिक खोज ख़बर मुजफ्फरपुर:-काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला सत्संग गेट के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक बालु लदा ट्रक ने ट्रांसफार्मर लगी पोल एवं चाय कि दुकान से जा टकराई।

जिसमें मौके पे ही गाड़ी से दब कर एक की मौत हो गई। जिसमें मिर्तक की पहचान आमगोला निवासी जोगेंद्र पंडित के रूप में हुई । और दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए,दोनो का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है वही गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा। दुर्घटना के दो घंटे बाद वहां पुलिस दल-बल के साथ पहुची. स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह 6:10 बजे की घटना है।
पुलिस को फोन किया गया लेकिन 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगो ने आक्रोश मे आकर अघोरिया बाजार से लेकर आमगोला तक की आवागमन थप कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की, आक्रोशित लोगो को काजीमोहम्मदपुर प्रभारी द्वारा समझाने की कोशिश किये। परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं थे।
आक्रोशित लोगो वरीय पदाधिकारी के बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पे पहुचे बिडिओ और सीओ, वार्ड पार्षद मो. शमशेर ने गुस्साये लोगों से वार्ता किये। इसी दौरान तकरीबन घंटो तक आवागमन थप रही। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत बिस हजार रुपये का चेक मृतक के परिजनों को देकर आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत कराएं। तब जाकर कर जाम हटा और ट्रक से बालु हटा कर शव को निकाला गया। फिर काजीमोहम्मदपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी गयी है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Recent Comments