
समस्तीपुर:वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार समस्तीपुर के द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा/ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर भोला बाबा स्थान के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव कुमार झा के नेतृत्व में किया गया।जिसकी अध्यक्षता शिक्षक हरे कृष्ण ईश्वर ने की तथा
शिक्षक हरे कृष्ण ईश्वर ने सम्बोधन करते हुए कहा कि आज पर्यावरण में प्रदुषण चरम सीमा पर पहुंच चुका है।जहां कारखानें में लोगों को रोजगार दे रहें हैं। वहीं जल-वायु प्रदुषण में अहम भूमिका भी निभा रहें हैं। कारखानों से निकलने वाला धूंआ हवा में कार्बन डाई आक्साइड की मात्र को बढ़ा देता है ।जो कि एक प्राण घातक गैस है इस गैस की वातावरण में अधिक मात्रा होने के कारण सांस लेने में घुटन महसूस होने लगती है। पेड़ कार्बन डाई आक्साइड को ग्रहण कर शुद्ध आक्साीजन छोड़ते हैं।जिससे प्रकृति में गैसों का संतुलन बना रहता है लेकिन अब कार्बन उत्सर्जित करने वाले श्रोत बढ़ते जा रहें हैं।जबकि आक्सीजन बनाने वाले पेड़ों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। पानी इंसान की अमूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। बिना जल के जीवन की कल्पना करना भी बेकार है।इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के एनवाईसी गौरव कुमार झा ने बताया कि भारत हमेशा से ही धर्म और आस्था का देश माना जाता रहा है।पुराणों में यहां की नदियों का विशेष महत्व वर्णन किया गया है। हिन्दु धर्म आस्था की मुख्य धरोहर गंगा आज आपनी बदनसीबी के चार-चार आंसू रो रही है।आज गंगा नदी इतनी प्रदुषित हो गयी है। कि हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है।बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।वहीं खानपुर प्रखंड के एनवाईभी त्रिपुरारी झा ने बताया कि बढ़ते हुए प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। जिससे वातावरण को स्वच्छ किया जा सकता है।साथ ही कहा कि जिस प्रकार जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।उसी प्रकार वृक्षों के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं है। इसलिए हमें पेड़-पौधों को अवश्य लगाना चाहिए।इस मौके पर शिक्षक हरे कृष्ण ईश्वर,नीलम देवी,दुर्गेश कुमार,धीरज कुमार,रमेश ईश्वर,केशव बाबू,संजय कुमार,विवेक कुमार, मुस्कान कुमारी,बुलबुल कुमारी सहित ग्रामीणों ने आम,नीम पीपल, बरगद सागवान का पौधा लगाया ।




Recent Comments