Θ बेतिया:– आज महाविद्यालय के कैम्पस में स्नातक के सीट वृद्धि एवम स्पॉट नामांकन को मेरिट के आधार पर ऑनलाइन करने को लेकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति का किया गया पुतला दहन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय इकाई ने आज महाविद्यालय के कैम्पस में स्नातक के सीट वृद्धि एवम स्पॉट नामांकन को मेरिट के आधार पर ऑनलाइन करने को लेकर आज बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष विशाल झा ने किया उन्होंने कहा कि जिले के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय एम जे के मे सैकड़ो छात्र आज नामांकन के सपना पाले हुए है लेकिन विश्वविद्यालय के सीट कटौती के कारन वे आज सड़क पर भटक रहे है जनसंख्या वृद्धि के कारन जहा सीट वृद्धि करनी चाहिये वही कॉलेजों में पिछले बार के तय सीट को आधा से ज्यादा कम कर दिया गया है। कॉलेज उपाध्यक्ष प्रीति जायसवाल एवम अभिनंदन कुमार कुलदीप ने कहा कि वही स्पॉट नामांकन ऑफलाइन करने से कॉलेज के प्राचार्यो की मनमानी बढ़ गयी है एवम उनके द्वारा जो मेरिट लिस्ट निकाला जा रहा है उसमें केवल छात्रो का नाम है उनलोगों का अंक नाम के बगल में नही होने के कारन लिस्ट संदिग्ध है जिसे जल्द से जल्द रद्द किया जाया। नगर सह मंत्री प्रियांशु वर्मा सुशांत सिंह यादव ,चन्दन सैनी ने कहा कि कॉलेज में दलालों द्वारा छात्रो से पहले ही मोटी रकम ऐंठ ली गयी है अतः बिहार विश्वविद्यालय जल्द से जल्द बिना मेरिट के हुए स्पॉट नामांकन को रद्द किया जाए नही तो विद्यार्थी परिषद जिले के हर कॉलेज में तालाबंदी करेगी एवम इसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।इस अवसर पर कॉलेज मंत्री मनजीत अंजली कुमारी कॉलेज सह मंत्री अनुराग कुशवाहा उपेंद्र , शहजाद आलम विक्की रिशव, राज शैलेश, नीतीश, पवन, रजनीश शर्मा ,संजय कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।