रात्रि में स्कूल से कम्प्यूटर समेत लाखों रूपये के समान चोरी

मांझी (सारण)। थाना से महज दो किलोमीटर दूर मांझी पश्चिमी पंचायत में एक निजी विद्यालय रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर में चोरी की घटना प्रकाश में आयीं हैं ।बताया जा रहा हैं कि शनिवार की रात्री विद्यालय में चोरी कर लगभग लाखो के समान लेकर चोर चम्पत हो गये। घटना के बारे में जानकारी देते हुये विद्यालय के प्रचार्य उमेश गिरी ने बताया कि। प्रतिदिन की तरह विद्यालय में बच्चों को पढ़ा कर संध्या के समय विद्यालय बंद कर सभी लोग अपने घर चले गए। रविवार को जब स्कूल पहुँचा तो देखा कि एक रूम का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था जिसमे महत्वपूर्ण सामान गायब था । जिसमे,दो लैबटब,चार कम्प्यूटर, पन्द्रह कुर्सी ,घण्टी,सहित अनेको सामान है। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा लिखित सूचना थाने को दी है।पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छान बिन में जुटी है।