विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित कार्यक्रम मेंं गायकों ने मचाया धमाल

मांझी। (सारण) : प्रखंड के रनपट्टी के समीप विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गायक विक्की सावन के हार्डवेयर दुकान के उदघाटन के मौके पर गायकों ने जमकर धमाल मचाया।


पूजनोपरांत गायक राम बहादुर सिंह हलचल रत्नेश रत्न निधि पाण्डेय संदीप शायर तथा एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा विक्की सावन आदि ने अपनी गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष राम नारायण सिंह पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद सन्त सिंह पूर्व सरपंच अजय सिंह अनूप कुमार सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह का संचालन शिक्षक बिजेन्द्र तिवारी ने किया।




Recent Comments