
डोरीगंज ( छपरा) । छपरा पटना मुख्य मार्ग स्थित शेरपुर गाँव के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब नशे मे धुत्त एक नशेड़ी शेरपुर गाँव निवासी एक चिकेन दूकानदार से अकारण उलझ गया स्थिति तो तब और बिगड़ गई जब नशे मे चूर नशेड़ी ने चिकेन दूकानदार की गर्दन पर चाकू रख दिया लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व नशेड़ी हाथ मे चाकू लेकर सड़क के बीचोबीच खड़ा हो,हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया जिसके तेवर देख उसके हाथ से चाकू छिनने की किसी की हिम्मत नही हुई जिसके खुल्लेआम गुण्डागर्दी को देख गाँव के कुछ युवक आगे बढे और उसके हाथ से किसी तरह चाकू छिन ली जिसके बाद खुद को लोगो से घिरता देख नशेड़ी किसी तरह भागने मे सफल रहा जिस घटना से आक्रोशित चिकेन दूकानदार के साथ लोग सड़क पर उतर आए व शेरपुर गेट के समीप छपरा पटना मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक बाधित रखा जिसके बाद सूचना मिलते मौके पर पहुची मुफ्फसिल पुलिस ने लोगो से वार्ता कर मामले को शांत कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शेरपुर गाँव निवासी चिकेन दूकानदार अमजद खान अपनी दूकान पर बैठा था तभी नशेड़ी वहाँ आ धमका और उसके साथ वेवजह उलझ गया वही प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो इस दौरान जो कोई भी बीच बचाव का प्रयास किया नशेड़ी उसी के साथ उलझ गया जिसके बाद सड़क पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई ।इस संबंध मे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष डीएन सिह ने बताया कि नशेड़ी की पहचान कर कारवाई की जा रही है, ऐसे लोगो को किसी भी सूरत मे बख्सा नही जाएगा।




Recent Comments