ब्रम्हर्षि चेतना मंच का हुआ विस्तार
# अनुमंडल संयोजक व सह संयोजको का हुआ चयन
# पंचायत से प्रदेश स्तर तक मंच का होगा विस्तार
# मंच किसान व नौजवानों के हितों की रक्षा के लिए करेगा आंदोलन

मढ़ौरा (सारण): स्थानीय गढदेवी मन्दिर परिसर में रविवार को जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ब्रह्मर्षि चेतना मंच की बैठक में मंच का विस्तार पंचायत से लेकर प्रदेश तक करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इस बैठक में मंच का विस्तार और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के तीनों अनुमंडलों में संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति की गई जिसमें सोनपुर अनुमंडल का संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह को और सह संयोजक प्रभु कुँवर को चुना गया।

इसके अलावा मढ़ौरा अनुमंडल का संयोजक शंकर भागवान ओझा और सह संयोजक रामबाबू सिंह को जबकि सदर का संयोजक रणजीत सिंह तथा सतीश कुमार सिंह को चुना गया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ देवरंजन सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ल और आद्य प्रसाद सिंह ने संगठन को मजबूत करने और किसान तथा नवजवानों के हितों की लड़ाई लड़ने का सुझाव दिया जबकि प्रह्लाद सिंह ,आरपी सिंह और मुखिया टुन्ना सिंह ने मंच को प्रभावशाली बनाने के लिए युवा वर्ग को तरजीह देने की बात कही। रामसुमेर सिंह, अमित सिंह और प्रभात शंकर सिंह ने एससी एसटी एक्ट का विरोध करते हुए सवर्ण आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। बाद में शशिकांत सिंह को सर्वसम्मति से मंच का प्रदेश संयोजक चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार और संचालन दयानंद सिंह ने किया।




Recent Comments