संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
महिला के पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
छौड़ादानो (पूर्वी चंपारण)। दरपा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी रत्नेश गिरी के उपर अपने पत्नी को जहर खिलाकर जान से मारने का आरोप लगा है।।मृतका के मायके वालो ने इस बाबत दरपा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करायी है ।दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पति रत्नेश गिरी, सास, ससुर तथा नन्द अभियुक्त बनाया गया है । दरपा थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मौके से रत्नेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार मृतका के पति को सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया जाएगा ।इस की पुष्टि दरपा थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने की है ।




Recent Comments