
दैनिक खोज खबर/मैरवा(सारण)।ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजीत राष्ट्रीय अंडर 20 महिला फुटबॉल टीम के गठन हेतू चयन सह प्रशिक्षण शिविर में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी श्रुती कुमारी का चयन हुआ है ।यह प्रशिक्षण शिविर 12 जनवरी से मध्य मार्च 2026 तक आयोजित है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया की श्रुती का चयन आई डब्लयू एल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।पाठक ने बताया की श्रुती को बिहार सरकार द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नौकरी भी दी गई है जो मुजफ्फरपुर सामाहरणालय में पदस्थापित है। श्रुती की बड़ी बहन भी बिहार सरकार में खेल कोटा से नौकरी कर रही है तथा रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी है।श्रुती आई डब्लयू एल में अभी गढ़वाल युनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए खेल रही है ।श्रुती के चयन पर आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा, सचिव डॉ शरद चौधरी, डॉ रामएकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ संगीता चौधरी, डॉ रीता सिंहा, डॉ एम जे अकबर, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ राजन कल्याण सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ रामाजी चौधरी डॉ आरती रानी पांडेय, सिवान जिला फुटबॉल संघ के सचिव मखदु खान, उमाशंकर प्रसाद, धर्मनाथ यादव, महम्मद फरीद मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा, निदेशक राजीव लोचन मिश्रा सहीत कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है।




Recent Comments