पीपराकोठी में अब 7 को आएंगे उपराष्ट्रपति

-कुलपति, डीएम व एसपी ने लिया चल रही तैयारीयों का जयजा

पीपराकोठी(पूर्वी चम्पारण)। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि द्वारा पीपराकोठी कृषि विज्ञान केद्र में आयोजित होने वाला दुसरा दीक्षांत समारोह की तिथि बदल कर एक रोज पहले कर दी गई है। यानि कि आठ नवम्बर की जगह अब 7 नवम्बर को ही दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।इस परिवर्तित तिथि को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आरसी श्रीवास्तव, डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी नवीन चंद्र झा, एसडीओ सुमन सौरभ यादव, डीएसपी अरुण गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड व आगमन से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी ली गयी। जिससे सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा सकें। उन्होने बताया जाता है कि दीक्षान्त समारोह में 47 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विश्वविद्यालय के 8 सौ छात्र-छात्राएं व अभिभावक शामिल होंगे। जहां सभा स्थल पर हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इस संबंध में विवि कुलपति डॉ.आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि 8 नवम्बर को उपराष्ट्रपति के दिल्ली में किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद यह तिथि निर्धारित की गई है।
बता दें कि इस वर्ष मोतिहारी के पीपराकोठी परिसर में दूसरा दीक्षांत समारोह होनेवाला है।