रिश्तेदार संग भागी दो बच्चों की मां प्रेमी संग बरामद , पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल
डोरीगंज (सारण) :स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी एक माह पूर्व फरार एक महिला को पुलिस ने रिश्तेदार के संग बरामद कर लिया है ।बरामद महिला गुजरात के अहमदाबाद से अपने रिश्तेदार के संग फरार हो गयी थी। थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि एक माह पुर्व डुमरी निवासी एक महिला अपने पति के साथ गुजरात के अहमदाबाद मे रहती थी । वही से अपने रिश्तेदार रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा निवासी शैलेश सिंह के साथ फरार हो गयी थी ।काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर दिलीप सिंह ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी थी ।सूचना पर छापेमारी कर दोनो फरार प्रेमी युगल को विवाहिता के मैके से बरामद कर लिया गया है ।विवाहिता को 164 के ब्यान के लिए कोर्ट भेज दिया गया वही प्रेमी शैलेश सिंह को जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि विवाहिता को दस एवं बारह बर्ष के दो लड़के भी है जिसे छोड़कर वह फरार हो गयी थी ।