
विधालय में छात्र छात्राओ के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण
गोरौल (वैशाली):प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विधालय रूसुलपुर कोरीगाँव के छात्र छात्राओ के बीच बैंक ऑफ बड़ोदा महुआ शाखा एवं सी एस पी शाखा रुसुलपुर कोरिगांव के द्वारा पायल कुमारी, परमहंश कुमार, प्रभात कुमार,सोनी कुमारी,जुली कुमारी,अन्नू कुमारी सहित लगभग 200 सौ विधालय के छात्र छात्राओ के बीच कॉपी कलम, पेंसिल, एसटुमेंट बॉक्स सहित अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर बैंक अधिकारी राजा विवेक सिंह एवं सहायक एवं सी एस पी संचालक चंदन कुमार सिंह ने संजुक्त रूप से कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य होते है। इनके पढ़ाई लिखाई में किसी तरह का भेदभाव नही होना चाहिये। बच्चे पढ़ लिखकर ही अपने देश का नाम रौशन करेगें। छोटे बच्चे भगवान के रूप माने जाते है। इस मौके पर मुखिया सुनीता कुमारी, प्रधानाध्यापक, गणेश कुमार शिक्षक रत्नेश कुमार, राहत आजाद,रामचन्द्र साह,उपेन्द्र कुमार,दुर्गा कुमारी, प्रेम प्रसाद केशरी, डॉ जगत नारायण सिंह,उपेंद्र प्रसाद सिंह,गुड्डू कुमार,बिट्टू उपाध्याय, प्रभात कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments