बेतिया – बगहा:– 70 भूमिहीन दलितों को एक माह में पर्चा दिलाने का दिया अस्वाशन

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:– प्रखंड बगहा एक के आज राजकीय मध्य विद्यालय पाकड़गाँव में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बगहा की बैठक में माननीय बगहा विधायक श्री राघव शरण पाण्डेय ने भाग लिया। इसके पुर्व खरपोखरा मुशहर टोली के दलितों से मिले तथा उनके बीच 22 भूमिहीन दलितों को आवासीय भूमि का पर्चा दिया एवं 70 परिवारों को एक माह के अंदर पर्चा दिलाने का आश्वासन दिया। कुछ ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित आवेदन दिया उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विधुत विभाग के SDO से दूरभाष से संपर्क कर शीघ्र निदान का निर्देश दिया। इसी दरम्यान अहिरवलिया निवासी श्री मुन्ना पाण्डेय के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली और माननीय विधायक ने उनके घर पहुंच कर उनका हाल जाना एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।