पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

लौरिया: प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देउरवा के छात्र- छात्राओं ने आज मतदाता जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया। रैली में प्रथम वर्ग से ग्यारहवें वर्ग तक के छात्रों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रधानाचार्य रजनीश महतो ने अभिभावकों से अपना मत अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। रैली विद्यालय प्रांगण से निकल कर देउरवा सहित अपने पोषक क्षेत्र में घूमकर पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। “पहले मतदान, फिर जलपान”, “मम्मी- पापा भूल न जाना, सबसे पहले वोट दे आना” इत्यादि नारे तख्तियों पर लिखकर बच्चे हांथों में लिए थे और नारे लगा रहे थे। रैली में आगा मो. मकसूद, आफताब दानिश, सरबरी खातून, जुल्फकार अली अहमद,अरविंद कुमार, आजाद हुसैन, सरफराज अहमद, शाहेदा खा़तुन, इरशाद आलम,रोहन अनुराग, अंतिमा कुमारी, प्रेमनंदन किशोर, सुमित कुमार, देवेंद्र प्रसाद, अब्दुल वहाब, मधु कुमारी, रूबी कुमारी, आदित्य दिक्षित, धीरज कुमार,मुकेश शर्मा, मोहन कुमार, संतोष कुमार, दीप रानी कुमारी इत्यादि रहे। वहीं रैली का संचालन डॉ दुर्गा दत्त पाठक ने किया।