विधायक ने छठ घाट का किया उद्घाटन
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : नगर पंचायत के वार्ड 10 के इंदौली गांव में रविवार को विधायक हेमनारायण साह ने 6 लाख 91 हजार की लागत
से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस पोखरे पर छठ घाट नहीं रहने से छठ व्रतियों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इस समस्या से हमको अवगत कराया। मैंने लोगों से इस पोखरे पर घाट का निर्माण करने का वादा किया था जो आज पूरा हो गया। इस अवसर पर रवींद्र प्रसाद कुशवाहा, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, हरिशंकर आशीष, अभिषेक व्याहुत, पवन कुमार, मनोज प्रसाद
आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments