
छपरा: भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा सप्ताहिक शिक्षक दिवस के अंतर्गत होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामदयाल प्रसाद तथा विजय कुमार वर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने कहा शिक्षक के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्ति है जो हमारे चरित्र का निर्माता होता है। शिक्षक ही देश के नागरिकों को गढ़ताता है। वह जैसा नागरिक बनाएंगे देश उसी तरह दिखता है। इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह नेकी संचालन भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सत्येंद्र कुमार बर्मन ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, भाजपा नेता सुमन द्विवेदी, विमलेन्दू भूषण पाण्डेय, प्राचार्य रविन्द्र सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।




Recent Comments