महायज्ञ की तैयारी को ले बैठक
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड की सिरसांव पंचायत के पिपरा गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के परिसर मेंं दो दिवसीय होने वाले शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज की सफलता को लेकर रविवार को मंदिर के संस्थापक सदस्य देवकांत राय की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ 10 एवं 11 जुलाई तक कराने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर 10 जुलाई को कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी सफलता के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।




Recent Comments