विधायक की नाराजगी के बाद हरकत में आया प्रशासन, तोड़ा गया डिवाईडर
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
साहेबगंज चौक से मौना चौक तक बने डिवाईडर को अंततोगत्वा विभागीय पत्र और छपरा विधायक के नाराजगी के बाद तोड़ ही दिया गया।

इस क्रम में छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि इस डिवाइडर का निर्माण ही सही नहीं था,इसके निर्माण से साहेबगंज से मौना चौक तक बसी घनी आबादी को किसी अनहोनी या आपातस्थिति में मदद करना असंभव था। विगत दिनों से स्थानीय लोगों ने इसे तुड़वाने के लिए लगातार मेरे पास शिकायत लेकर आ रहे थें।

ज्ञात हो कि प्रांरभ में इसपर छपरा विधायक ने पहल की तो यह काम विभागीय कागज मे फंसने लगा।फलस्वरूप इस मुद्दे को नगर आवास विभाग के प्रधान सचिव को विधायक ने लिखा। प्रधान सचिव ने छपरा निगम को बोर्ड की बैठक में अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को कहा । छपरा नगर निगम के बोर्ड की 06.06.2018 की बैठक में इसे तोड़ने के का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी भी कर दिया गया।लेकिन ये कार्य अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने छपरा जिलाधिकारी से बात करके नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में इसका जिम्मेदार कौन होगा, तब छपरा के जिलाधिकारी ने रविवार को इसे तोड़वाने की बात कहीं थी। इस मुद्दे पर जनकल्याण कार्य में त्वरित कथनानुसार कारवाई करने के लिए छपरा के जिलाधिकारी को स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने साधुवाद दिया है।