बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का मढ़ौरा मेंं भी दिखा असर, सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय शहर मेंं बढ़ती महंगाई के खिलाफ विपक्षी दलों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा.

भारत बंद को सफल बनाने के लिये राजद, कॉंग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां अपने ढंग से बंद को कारगर बनाने में जुटी रही. मढ़ौरा मुख्य बाज़ार में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमतों के खिलाफ भारत बंद का समर्थन लोगों ने किया.जिससे बाजार की दुकानें , सरकारी व निजी विद्यालयों पर भी बंद का असर रहा.बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रहा था। जबकी छोटी वाहनों व दुपहिया सड़कों पर चल रहे थे.

बंद समर्थकों की भीड़ ने सुबह से ही रोड पर निकल दुकान को बंद करा रही थी.वहीं डबरा नदी पुल कर बंद समर्थकों ने आगजनी कर घण्टो जाम किया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारे लगाये. बंद करा रहे कई नेताओं ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, गरीबों व किसानों का शोषण के विरूद्ध आज 10 सितम्बर को भारत बंद कराया गया है. बंद के दौरान राजद के ठाकुर अमर सिंह, विष्णु गुप्ता, योगेन्द्र राय, उमेश राय, विपिन सिंह, कॉंग्रेस के लालबाबू गिरी, शत्रुघ्न प्र.यादव, शैलेन्द्र सिंह समेत महागठबंधन के दर्जनों लोग महंगाई के खिलाफ नारे लगा रहे थे.