राघोपुर मेरा कर्मभूमि हैं, दलित-महादलितों को हक़ दिलाउंगी-मोनिका सिंह

बिदूपुर(वैशाली)। बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के बिहवारपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जदयू जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेशवर प्रसाद मुकेश ने की। वही संचालन जदयु युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष धरवेंद्र कुमार चौरसिया ने किया। पार्टी के नेती एवं सिद्धांतों को आम जन तक पहुंचाने के साथ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता की सेवा करने के भावना से आए जिला महासचिव मोनिका सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए मोनिका सिंह ने कहा कि राघोपुर मेरा कर्म भूमि है इस धरती को सेवा करने आई हूं। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा दलित महादलित का हक दिलाऊंगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोनिका सिंह को सेवा भावना के लिए बधाई दी है। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता ने संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव में कहां की मोनिका सिंह के सेवा भावना से बिदूपुर संगठन को मजबूती मिलेगी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने में सफल होंगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा प्रवीन बताया कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि हम लोगों जनता दल यू पार्टी के कार्यकर्ताओं है जिसके नेता श्री नीतीश कुमार के प्रति पूरा देश का निकाह है। बैठक में उपस्थित वीरेंद्र कुमार सिंह,दयानंद भगत,ब्रजकिशोर सिंह,आशुतोष कुमार,राजेशवर प्रसाद मुकेश समेत काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments