विद्युत नहीं आने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : कई दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से बड़हरिया एवं हसनपुरा
में उपभोक्ताओं ने शनिवार को विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा सहित अन्य गांवों में छह दिनों से विद्युत
आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार की शाम ग्रामीण
सुनील कुमार के नेतृत्व में हरदोबारा बाजार में विद्युत विभाग के खिलाफ
प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया फागूलाल साह,रामप्रवेश भगत,
अवधेश सिंह, वीरेंद्र राय, सुरेंद्र साह, नाजिर अहमद, रंगीला चौधरी,
बलिंद्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हसनपुरा प्रखंड
के रजनपुरा स्थित हसनपुरा फीडर पर दर्जनों लोगों ने हंगामा किया। लोगों
का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में सप्लाई नही दे रहा है।
जबकि पीएसएस पर बिजली रह रही है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस
पहुंच कर लोगों को समझाया। हंगामा करने वालों में कन्हौली तथा गायघाट के
धनंजय प्रसाद,सुजीत सिंह, पप्पू शर्मा, दौलत, मन्नू साह, सुजीत सुमित,
कुणाल, राजेश, दीपक, सद्दाम अहमद शामिल हैं।
——